गोरखपुर : 13 साल की लड़की पहुँची प्रेमी के घर, रात 12 बजे करने लगी शादी की जिद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोरखपुर । जिले में एक हैरान करले वाला मामला सामने आया है, बांसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की लड़की शुक्रवार को रात 12 बजे एक युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लग गई। युवक के घरवालों ने तत्काल लड़की के घर वालों को इस बात की सूचना दी। घर वाले आए लड़की को समझाए, ना मानने पर उसकी पिटाई भी किये, लेकिन लड़की युवक को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। दो दिन तक दोनों परिवारों में समझौते की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बात नहीं बनीं। मंगलवार को पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

किशोरी और युवक बांसगांव के हरनही चौकी क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात लड़की युवक के घर पहुंच गई, युवक को छह महीने पहले भी मेले में लड़की के साथ पकड़ा गया था। लड़की को देखते ही युवक के घर वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनीं। इसके बाद मंगलवार को थाने में केस दर्ज कराया गया। लड़के के घरवालों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है, जिसमें लड़की शादी की जिद कर रही है और लड़के को पीछे से पकड़े हुए हैं।

एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को भंडारों की रही धूम

संबंधित समाचार