बरेली: आईएमए के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति, नाचू हरि संग झूम के पर झूमे दर्शक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमए के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिसमें सबसे ज्यादा श्री कृष्ण झांकी नृत्य नाटिका का मंचन पसंद किया गया। नाचू हरि संग झूम के को बहुत ज्यादा दर्शको ने पसंद किया और खड़े होकर तालियों की गूंज के साथ पूरे आईएमए परिवार ने इस नृत्य नाटिका को खूब सराहा। श्री कृष्ण लीला मे उनकी बाल्यावस्था से लेकर महाभारत के युद्ध तक अनेक रुपों की प्रस्तुति दी। श्री कृष्णा बनीं डॉ जया प्रधान ने अपनी लीलाओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति टंडन ने किया। जिसमें मुख्य रूप से मनदीप कौर, आशीष मिश्रा, हेमंत कश्यप, विमल सिंह चौधरी का सहयोग रहा।

ये भी पढे़ं- बरेली: होली पर घर से कपड़े लेने निकला किशोर आज तक नहीं लौटा, अनहोनी की आशंका

 

संबंधित समाचार