कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश : निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा विमान, महिला पायलट घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट बिजली के तारों में उलझा

उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान विमान बिजली के तारों में उलझकर निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा। हादसे में एक महिला ट्रेनी पायलट घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा कासगंज के क्यामपुर बहेड़िया क्षेत्र में हुआ, जहां प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर गिर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायल पायलट को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल को घेरकर शुरू की जांच

पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या उड़ान के दौरान किसी बाधा के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन ने बताया कि एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को भी दे दी गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार