बरेली: ब्राडबैंड कंपनी को लगाया ढाई करोड़ का चूना, 7 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इज्जतनगर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। रेजोल्यूशन डेन ब्राडबैंड कंपनी को जालसाजों ने ढाई करोड़ से अधिक का चूना लगा दिया। साथ ही एक हजार से अधिक ग्राहकों के कनेक्शन अवैध रूप से काट दिए। कंपनी के संचालक की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रेजोल्यूशन डेन ब्राडबैंड कंपनी के संचालक दिगंबर पाठक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कंपनी का मुख्य कार्यालय ओखला इंड्रस्ट्रियल एस्टेट नई दिल्ली में है। कंपनी के क्षेत्र में बरेली भी शामिल है। बरेली में कंपनी के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह, डेन कंपनी के वितरक हरजेंन्द्र सिंह निवासी राजेन्द्र नगर, सिटी ब्राडबैंड सर्विसेज कंपनी, अंजन जैन भारत संचालक निवासी जोधपुर राजस्थान, सुरेश बकरिया संचालक निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश और रत्नाकर संचालक निवासी गाजियाबाद कंपनी की सेवाएं लेने के लिए तैयार हुए।

आरोप है कि 13 मई को बटलर प्लाजा और स्टेडियम रोड स्थित कार्यालय में जबरन घुस गए और कंपनी के ओएलटी सिग्नल काट दिए। इसके साथ ही सिग्नल को सिटी ब्रांडबैंड सर्विस के सिग्नल से अवैध रूप से जोड़ दिया। आरोप है कि कंपनी से जुड़े 1312 ग्राहकों के कनेक्शन भी अवैध रूप से काट दिए। इसके साथ ही सिटी ब्राडबैंड कंपनी ने डेन ब्राडबैंड कंपनी का डेटा बेच दिया। आरोपियों ने उनकी कंपनी को करीब 2.50 करोड़ रुपये का घाटा पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्टांप रजिस्ट्रेशन में जनपद की स्थिति में सुधार की जरूरत- डीएम

संबंधित समाचार