Italian Cup 2023 : इंटर मिलान ने जीता इटालियन कप का खिताब
रोम। लुटारो मार्टिनेज के दो गोल की मदद से इंटर मिलान ने फियोरेंटीना को 2-1 से पराजित करके इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। मार्टिनेज ने बेनफिका और एसी मिलान के खिलाफ महत्वपूर्ण गोल करके इंटर मिलान की चैंपियंस लीग फाइनल में जगह सुरक्षित की थी। उन्होंने अपना यह शानदार प्रदर्शन जारी रखा और इंटर मिलान को इटालियन कप का महत्वपूर्ण खिताब दिलाया।
Captain Samir Handanovic lifts the trophy for Inter at the Stadio Olimpico ⚫🔵🏆🎉#FiorentinaInter #CoppaItalia pic.twitter.com/5UyAFLx02h
— Football Italia (@footballitalia) May 24, 2023
इंटर मिलान का यह इस सत्र में दूसरा खिताब है। इससे पहले उसने जनवरी में इटालियन सुपर कप का खिताब जीता था और उस मैच में भी मार्टिनेज ने गोल दागा था। इंटर मिलान का लक्ष्य अब चैंपियंस लीग का खिताब जीतना होगा जिसके फाइनल में वह 10 जून को इस्तांबुल में मैनचेस्टर सिटी से भिड़ेगा।
We came. We played. We conquered. 🏆 pic.twitter.com/zF0J6S4zUI
— Inter (@Inter_en) May 24, 2023
ये भी पढ़ें : लखनऊ को एलिमिनेटर मैच में 81 रन से हराया, दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने बनाई जगह
