हल्द्वानी: नैब के 10 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंटरमीडिएट के 10 तथा हाईस्कूल के 3 विद्यार्थी थे परीक्षा में शामिल

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित नैब में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में 3 व इंटरमीडिएट में 10 दिव्यांग विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें हाईस्कूल के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा इंटरमीडिएट के 7 दिव्यांग विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

महासचिव श्याम धानक ने बताया कि सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने सामान्य विद्यार्थियों के साथ शहर के विभिन्न विद्यालयों में भेजा जाता है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर नैब अध्यक्षा सविता लाहोटी, उपाध्यक्ष कांता विनायक, बीडी गुरुरानी, कोषाध्यक्ष पीएस पपोला, प्रबंध कारिणी सदस्य एडवोकेट जेसी बेलवाल, गणेश गुरुरानी, डॉ आरजेके सिंह,  इंदर सिंह बिष्ट, बलराम सिंह फर्त्याल, डॉ बीएस राणा ने  प्रसन्नता व्यक्त की।

नैब महासचिव श्याम धानक ने नैब के क्रियाकलापों के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, वर्षा, व्योम जैन, जिला बाल कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग सहित सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। श्याम धानक ने इस उपलब्धि का श्रेय नैब में कार्यरत स्पेशल एजुकेटरों, नैब अधीक्षिका व सभी कर्मचारियों को दिया।

 

संबंधित समाचार