रामनगर: सन्दिग्ध अवस्था मे मृत मिले दर्जन भर बन्दर
जहर देकर मारने की आशंका को मिला बल
रामनगर, अमृत विचार। वन प्रभाग रामनगर के बेला बीट में एक साथ दर्जन भर बन्दरो की मौत से वन विभाग में हड़कम्प मच गया है। गुरुवार की साय जंगलो से लकड़ी बीनकर लौट रहे लोगो ने हल्द्वानी-रामनगर बाईपास पुल के पास एक साथ दर्जनों बन्दरो को एक साथ मृत देखा।
इस बीच वहां लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगो को आशंका है कि इन बन्दरो को किसी के द्वारा विषाक्त पदार्थ खिलाया होगा जिससे उनकी मौत हो गयी। वरना एक साथ इतने बन्दरो की मौत नहीं होती।
उधर, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हृदयेश शर्मा ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। उन्होंने आशका जताई है कि बन्दरो को भोजन में जानबूझकर किसी ने जहर देकर मारा है। कहा कि विभाग इस दिशा में फोरी करवाई करे।
उधर वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि बन्दरो की मौत की जांच की जा रही है। उनके शवो को पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीएम के बाद ही उनकी मौत का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि बन्दरो की संख्या दस के आसपास है। कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
