Bareilly: बिजली विभाग की टीम के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पावर हाउस के टीजी सुमित कुमार ने दो लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुमित कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर वह 24 मई को दिन में 2 बजे टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन चेक कर रहे थे। तभी इमरान कुरैशी और अली कुरैशी आए और बिजली बिल जमा करने से मना करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस इमरान कुरैशी और अली कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- MJPRU: 25 से कम छात्र हैं तो दूसरे महाविद्यालय में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
