प्रतिबंधित प्लास्टिक के गोदामों को चिन्हित कर छापा मारकर कार्रवाई करें- DM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक के गोदामों को चिन्हित कर छापामार कार्रवाई करे। प्लास्टिक के जब्तीकरण के लिए विशेष अभियान चलाए। एमआरएफ सेंटर पर सेग्रीगेशन से प्राप्त पॉलीथिन एवं प्लास्टिक को री-साइक्लिंग प्लांट को दें। तीन दिन में संबंधित अफसर यह कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। यह बात उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुई जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक में कही।

उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड रोहित सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ बलवीर सिंह को निर्देश दिए कि वह जनपद के हेल्थकेयर फैसिलिटी सेंटरों का निरीक्षण करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टीम गठित करें, जो मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ हेल्थ केयर फैसिलिटी सेंटरों को चेक करें कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही प्रकार किया जा रहा है या नहीं।

रामगंगा नदी के किनारे स्थित ग्रामों में ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करें। वन विभाग से कहा कि रामगंगा में पूजा, हवन सामग्री, कूड़ा आदि न डाला जाए, ऐसे संदेश लिखे हुए पोस्टर और बैनर लगवाएं। जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड व प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम व नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बिजली विभाग की टीम के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार