डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारा राष्ट्रपति पद का नामांकन, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी पद पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। उन्होंने व्हाइट हाउस के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कहा, “मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के लिए इस नामांकन को सहर्ष स्वीकार करता हूं।” ट्रंप ने कहा कि 2020 का …

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी पद पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। उन्होंने व्हाइट हाउस के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कहा, “मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के लिए इस नामांकन को सहर्ष स्वीकार करता हूं।”

ट्रंप ने कहा कि 2020 का चुनाव अमेरिकी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने जनता को चेताया कि डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन का कट्टरपंथी एजेंडा अमेरिका को ‘बर्बाद’ कर सकता है।

 

संबंधित समाचार