Haldwani News : लालकुआं विधानसभा की कार्यसमिति की बैठक में लगे बैनर से जिलाध्यक्ष का फोटो गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा की लालकुआं विधानसभा कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक चर्चाओं में रही। बैठक के लिए बनाए गए बैनर में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का ही फोटो गायब था।  बताया जा रहा है कि भाजपा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिस जिले की विधानसभा में कार्यसमिति हो रही है उस जिले के जिलाध्यक्ष का फोटो ही गायब हो। हालांकि भाजपा इसे मानवीय त्रुटि बता रही है। इधर, कार्यसमिति में महासंपर्क अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। 

लालकुआं विधानसभा की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को तल्ली हल्द्वानी में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। इसमें हल्दूचौड़, लालकुआं, गौलापार और बिंदुखत्ता मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के लिए एक बैनर लगाया गया था इसमें केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, सह प्रभारी विवेक सक्सेना और विधानसभा के अंतर्गत चारों मंडल अध्यक्ष का फोटो लगा हुआ था जबकि जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का फोटो गायब था। बताया जा रहा है कि बैनर बनने के बाद चेक भी किया जाता है फिर भी फोटो गायब होना कई अफवाहों को जन्म दे रहा है। 

इधर, बैठक में आगामी एक माह तक होने वाले महा जनसंपर्क को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को महा जन-सम्पर्क अभियान के लिए बनाई रूपरेखा की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून तक प्रत्येक मंडल की महा जनसंपर्क अभियान की टोली को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर संपर्क करना है। 

इसके तहत पार्टी संगठन द्वारा जारी किए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर टोली द्वारा किए गए संपर्क को सुनिश्चित करना है और उनकी पूरी जानकारी भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित मोबाइल एप 'सरल' पर अपलोड करना है।  इस दौरान जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, जगदीश पंत, मुकेश बेलवाल, धन सिंह बिष्ट, ममता पलड़िया, गौरव जोशी, संदीप कुकशाल, कमल मुनि, अशोक पडालनी, संजय पांडे, विनोद मेहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: दो दिन बाद हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह

संबंधित समाचार