आजमगढ़ : 28 मई को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में सभी बूथों पर 28 मई को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक कर इस आशय की रणनीति पर चर्चा की। डीएम विशाल भारद्वाज ने कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से न छूटे। इसके बाद 29 मई से 5 जून, 2023 तक डोर टू डोर पोलियोरोधी दवा पिलाई जायेगी। डीएम ने कहा है कि इस अभियान के दौरान कोई भी कर्मचारी लापरवाही ना करने अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि पोलियो बूथ लगाकर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाए। जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगें। उन्हें अगले 5 दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा पिलाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीएचसी में अव्यवस्था देख सीडीओ ने जताई नाराजगी

संबंधित समाचार