Hamirpur Accident : वाहन ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को मारी टक्कर, कानपुर में इलाज के दौरान मौत
हमीरपुर में वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत।
हमीरपुर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हमीरपुर, अमृत विचार। थाना सुमेरपुर कस्बे के फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में तैनात जौनपुर निवासी सिपाही को शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान हाईवे पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। नाजुक हालत में सिपाही की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई।
जनपद जौनपुर के थाना सिकरारा के गांव चौरा मोहनदास निवासी सर्वेश कुमार पाल (27) की 2018 पहली पोस्टिंग जिले के थाना सुमेरपुर के फैक्ट्री एरिया में हुई थी। वह अविवाहित थे। चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि सर्वेश शुक्रवार रात करीब एक बजे चौकी के सामने कानपुर सागर हाईवे पर ड्यूटी में थे।
तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही को कस्बे की पीएचसी ले गए। वहां से सदर अस्पताल के बाद कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में इलाज के दौरान सुबह करीब साढ़े पांच बजे मौत हो गई।
