अलीगढ़ के नए महापौर प्रशांत सिंघल को कमिश्नर ने दिलाई शपथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। शहर के नवनिर्वाचित मेयर प्रशांत सिंघल ने शनिवार को अपने पद की शपथ ली। उन्हें अलीगढ़ कमिश्नर रणदीप रिणवा ने शपथ दिलाई। मेयर के साथ ही शहर के 90 वार्ड के सभासदों को भी शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह के दौरान सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व महापौर भी मौजूद रहे। नए मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करना उनकी प्रारंभिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें -आगरा की नवनिर्वाचित मेयर हेमलता दिवाकर ने मंत्रोच्चार के बीच ली शपथ

संबंधित समाचार