बस्ती : पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर संकल्पों के साथ नमन किया गया। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का पंचशील सिद्धांत बेमिसाल है, उसका लोहा आज भी दुनिया मानती है।

पंडित नेहरू के योगदान पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने और उसके बाद नव निर्माण में जवाहर लाल नेहरू की भूमिका अग्रणी रही। उद्योगों के विकास, विदेश नीति, कृषि, रोजगार, रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में पंडित नेहरू के कुशल नेतृत्व में जो नींव पड़ी उसी के आधार पर देश विकास की ओर है। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि पंडित नेहरू का योगदान सदैव याद किया जाएगा।

प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद देश के समक्ष अनगिनत चुनौतियां थीं, जिसका पंडित नेहरू ने डटकर सामना किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बाबा बैजनाथ गुप्ता और समाजवादी पार्टी के नगर सचिव इरशाद अहमद सिद्दीकी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, राम भवन शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, अवधेश सिंह, गांधियन राकेश पाण्डेय, बाबूराम सिंह, गिरजेश पाल, मो. रफीक खां आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : नगर पंचायत खिरौनी की पहली चेयरमैन रेशमा भारती ने ली शपथ

संबंधित समाचार