अहमदाबाद में तीन मंजिला काॅम्प्लेक्स धराशायी, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के सरदार नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक तीन मंजिला शॉपिंग काॅम्प्लेक्स अचानक धराशायी हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुबेरनगर ए-वॉर्ड के निकट प्रेम मार्केट में एक शॉपिंग काॅम्प्लेक्स आज तड़के धराशायी हो गया। सूचना …

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के सरदार नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक तीन मंजिला शॉपिंग काॅम्प्लेक्स अचानक धराशायी हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुबेरनगर ए-वॉर्ड के निकट प्रेम मार्केट में एक शॉपिंग काॅम्प्लेक्स आज तड़के धराशायी हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी तथा दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान कुबेर नगर निवासी प्रेमाभाई स. चारण (23) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार