आज का राशिफल। 28 मई, 2023

आज का राशिफल। 28 मई, 2023

मेष

आज धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज अपने मित्रों की आप काफी सहायता करेंगे। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे।

वृष

आज आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ सकते हैं। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। युवा प्रेमियों को कुछ तनाव हो सकता है।

मिथुन

आज व्यवसाय में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल न दें। शेयर से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। शाम के समय दोस्तों से मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

कर्क

आज व्यापार में गति आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पुराने अनुभवों से लाभ हो सकता है। अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे।

सिंह

आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा।

कन्या

आज ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है।

तुला

आज आप आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लोगों पर आपका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के छोटे सदस्यों की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

वृश्चिक

आज उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। आप दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु

ऑनलाइन शॉपिंग से आपको बड़ा लाभ होगा। आज आपको शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। आप अपनी छवि को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है।

मकर

आज आप स्वयं को काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

कुंभ

आज टीम भावना को रखते हुए काम करें। नए व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। किसी काम के पूरा न होने से मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेकर काम करना हितकर होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।

मीन

आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपके नए मित्र बन सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

ताजा समाचार

जानिए मुरादाबाद में VVIP किस समय और कहां डालेंगे वोट...सपा की रुचि वीरा और भाजपा के सर्वेश में असमंजस
पिछले चार महीने में छत्तीसगढ़ में 80 नक्सली मारे गए, 125 गिरफ्तार और 150 ने किया आत्मसमर्पण 
मुरादाबाद, रामपुर समेत यूपी की आठ लोकसभा सीट पर पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रुद्रपुर: नहीं है Voter ID Card तो कोई बात नहीं... इन 12 ID की बदौलत आप डाल सकते हैं वोट...
गोंडा: जिला और तहसील मुख्यालय पर होगी क्रेश की व्यवस्था, महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल करेगा प्रशासन
गोंडा: सरकारी खरीद पर लग सकता है ब्रेक, खुले बाजार में गेहूं के दाम में उछाल