भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का DNA टेस्ट से खुलेगा राज, इन चार आरोपियों के लिए जाएंगे Sample

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। शहर के एक होटल में मृत मिली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की पहेली जल्द ही सुलझ सकती है। इसको लेकर पुलिस कोर्ट से चार आरोपियों का डीएनए टेस्ट करने की अनुमति जल्द ही लेने की तैयारी कर रही है। इस टेस्ट के लिए पुलिस पिछली जांच रिपोर्ट को आधार बनाएगी।   

गौरतलब है कि 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे की डेड बॉडी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में मिली थी। इसके बाद 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ आने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।  

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों के एक्सपर्ट पैनल ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया था, जिसके बाद उसका विसरा, कपड़े और वेजाइनल एंड एनल स्वैब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गये थे। इसमें उसके कपड़ों की रिपोर्ट आई है। 

सूत्रों के अनुसार अदालत से अनुमति के बाद पुलिस समर सिंह, संजय सिंह, अरुण पांडेय और संदीप सिंह के सैंपल कलेक्ट करेगी। बता दें कि समय संजय और समर इस समय जेल में हैं। जबकि आकांक्षा की मौत के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आकांक्षा को होटल तक छोड़ने वाला संदीप सिंह था, वहीं, अरुण पांडेय दूसरे सीसीटीवी फुटेज में आकांक्षा दुबे के साथ एक रेस्टोरेंट्स और बाहर पार्टी करते हुए दिखा था। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: खाड़ी देश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर हड़पे 19 लाख, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता