सुलतानपुर: शादी का झांसा देकर किशोरी संग किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुलतानपुर/अमृत विचार। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। जहां से जेल भेजने की कार्यवाही की गई। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा गांव निवासी रोहित यादव उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 

किशोरी की तहरीर पर जयसिंहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार  को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रेमचंद सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को उसे न्यायालय भेजा गया जहां से जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें - रायबरेली : रोजी-रोटी के लिए गुजरात गए युवक की ट्रक से कुचलकर हुई मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार