Rudrapur News: सात माह से नहीं मिला मानदेय, आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। अक्टूबर 2022 से मानदेय नहीं मिलने से आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में कार्यकत्रियों ने एक जून से पूरे जनपद में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए हैं और स्वास्थ्य विभाग के जो भी कार्य होते हैं उनके द्वारा ईमानदारी के साथ किया जाता है। 

बावजूद आशा कार्यकत्रियों को विगत अक्टूबर माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं उनके खाते में मीटिंग और प्रशिक्षण का पैसा भी नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों वे देहरादून में मुख्यमंत्री आवास भी गए थे। 

सीएम ने उन्हें जल्द पैसा मिलने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय का पैसा नहीं मिलने तक एक जून से हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है।  

यह भी पढ़ें- Kashipur News : महिला पहलवानों के समर्थन में किसान नेता, सरकार पर कसा तंज, जानें क्या बोल गये बाजवा

संबंधित समाचार