प्रयागराज नगर निगम में तिरंगे का अपमान, मीटिंग हॉल में खिड़की पर पर्दे की जगह लगा दिया राष्ट्रीय ध्वज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। नगर निगम के सदन में तिरंगे के अपमान का वीडियो सामने आया है। यहां सदन के मीटिंग हॉल में जहां मेयर की कुर्सी होती है। उसके पीछे की खिड़की में पर्दे की जगह तिरंगा लगा दिया गया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद लोग अब नगर निगम के इस कृत्य की निंदा कर रहे है।

प्रयागराज निगर निगम में पहले कुल 80 वार्ड थे। हर वार्ड पर एक यानी 80 पार्षद हुआ करते थे। लेकिन 2023 में वार्डों की संख्या बढ़कर 100 हो गई। ऐसे में 20 बढ़े पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसी को लेकर सदन में रैनोवेशन का काम चल रहा है। यहां पर कई दिनों रंगाई- पुताई हो रही है। जहां-दीवारें और फर्श टूटे पड़े हैं उसकी भी मरम्मत की जा रही है।ताकि सदन हॉल को और सुंदर और व्यवस्थित किया जा सके।

इस बारे में प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी का कहना है कि सदन हॉल की रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। किसी व्यक्ति ने यह काम नासमझी में कर दिया है। जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें -Video : प्रयागराज में महिला पहुंची आफिस, अधिकारी पर दनादन बरसाई चप्पल - जमकर कहे अपशब्द

संबंधित समाचार