आज का राशिफल। 29 मई, 2023

आज का राशिफल। 29 मई, 2023

मेष

आज कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का उत्तम व्यवहार देखने को मिलेगा। गैरकानूनी मामलों में आपको उलझने से बचना चाहिए। उच्च अधिकारी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृष

आज बच्चों के साथ काफी समय बितायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। राजनीतिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। माता-पिता के साथ अपने संबंध मधुर रखें।

मिथुन

आज संतान की गलतियों पर पर्दा न डालें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आपके खर्चों में कमी आयेगी। घरेलू मामलों में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। अनुचित कार्यों को लेकर आप रुचि ले सकते हैं।

कर्क

आज भोग-विलास के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

सिंह

आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पुरानी गलतियों को दूर करने का अवसर मिलेगा। कुछ रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण पेपर्स गुम हो सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च करेंगे।

कन्या

आज सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे जिसके कारण सभी काम तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिल सकती है।

तुला

आज घर में थोड़ी परेशानी का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपके काम प्रभावित होने की सम्भावना है।

वृश्चिक

आज नेताओं को बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है। कुछ सामाजिक कार्य करने की मन में इच्छा जागृत होगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने या पिकनिक के लिये ले जा सकते हैं। सन्तान के उत्तम प्रदर्शन को देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी।

धनु

आज संपत्ति के लेन-देन आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिए। नए प्रोजेक्ट्स में काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

मकर

आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। सहकर्मियों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव और समर्पण का भाव बढ़ेगा।

कुंभ

आज खानपान में थोड़ी भी लापरवाही नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार में न होने दें। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। सहकर्मियों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। रियल एस्टेट में सम्भल कर निवेश करें।

मीन

आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। मन को शान्त रखने के लिए मधुर संगीत की मदद ले सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।