अयोध्या में रामपथ पर कीचड़ में पलटा ई-रिक्शा, कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में दर्शन करने आये श्रद्धालु ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में मंदिरों में दर्शन पूजन करने आये श्रद्धालु नियावां चौराहे के पास अपनी कार खड़ी कर ई रिक्शा बुक करके अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।  तभी नियावा चौराहे के पास बालू का ढेर व कीचड़ होने के कारण बैलेंस बिगड़ गया जिस कारण ई रिक्शा पलट गया। रिक्शे में ड्राइवर समेत 7 लोग सवार थे। रिक्शा पलटने से छह माह के बच्चे समेत सभी को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके से ई रिक्शा चालक फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ : छह हजार बकायेदार वाहन स्वामियों से होगी वसूली

संबंधित समाचार