बहराइच: रिश्तेदारी में आई बालिका लापता, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच,अमृत विचार। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरी निवासी एक बालिका अपने परिवार के साथ कैसरगंज में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 28 मई से बालिका लापता है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरी निवासी मंशाराम की रिश्तेदारी कैसरगंज में है। 

मंशाराम की बेटी उर्मिला (8) अपने माता के साथ शादी में शामिल होने आई थी। 28 मई को बालिका रहस्य मय हालत में लापता हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस पर महिला ने कैसरगंज कोतवाली में तहरीर दी है। 

कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका गांव के रास्ते पर जाते दिखी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सीओ ने बालिका का सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से जांच में सहयोग की बात कही है। 

यह भी पढ़ें:-हरदोई: दो माह में शुरू हो सकता है Hardoi Railway Station के जीर्णोद्धार का कार्य, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

संबंधित समाचार