देहरादून: यूटिलिटी हुई बड़े हादसे का शिकार, एक परिवार के दो लोगों की मौत 

देहरादून: यूटिलिटी हुई बड़े हादसे का शिकार, एक परिवार के दो लोगों की मौत 

देहरादून, अमृत विचार। विकासनगर में एक यूटिलिटी बड़े दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोग मौत के मुह का निवला बन गए। स्थानीय लोगों कि मदद से घायल महिला को खाई निकाला गया और निजी वाहन से ट्रीटमेंट के लिए विकासनगर भिजवाया गया।

सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

मृतकों के नाम पूरण सिंह (48) पुत्र बरदावर सिंह और मनोज (27) पुत्र राजेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे और मैलोत क्वानू के निवासी थे। घायल महिला का नाम सामो देवी (42) पत्नी पूरण सिंह है।