दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा
नई दिल्ली। दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली। अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।
ये भी पढे़ं- आंधी-तूफान से महाकाल लोक में हुई क्षति पर शिवराज के अधिकारियों को निर्देश
