कांग्रेस आलाकमान का राजस्थान में विवाद सुलझाने का प्रयास, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले CM गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मुलाकात को कांग्रेस नेतृत्व की ओर से राजस्थान में गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी विवाद को सुलझाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है।

ये भी पढ़ें - पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान जल्द करेंगे अगले कदम पर विचार

पायलट भी आज खरगे से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात से पहले गहलोत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान आज भी इतना मजबूत है कि कोई नेता यह कहने की हिम्मत नहीं कर सकता कि वह अपनी पसंद का पद लेगा या फिर पार्टी उसे मनाने के लिए पद की पेशकश करे। मुख्यमंत्री से, सचिन पायलट को मनाने के लिए आलाकमान की ओर से कथित तौर पर पद की पेशकश किए जाने संबंधी खबर को लेकर सवाल किया गया था।

माना जा रहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी विवाद को खत्म करने के प्रयास में है। हाल ही में ‘जन संघर्ष यात्रा’ निकालने वाले पायलट ने मई के अंत तक उनकी मांगें नहीं मानने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जयपुर में अपनी पांच दिवसीय ‘जन संघर्ष यात्रा’ का समापन करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा था।

पायलट ने हाल में तीन मांगें रखी थीं जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करना और इसका पुनर्गठन, सरकारी परीक्षा के पेपर लीक होने से प्रभावित युवाओं को मुआवजा और पिछली वसुंधरा राजे की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराना शामिल है। 

ये भी पढ़ें - प्रदर्शनकारी पहलवानों की 'भयावह तस्वीरों' पर अभिनव बिंद्रा ने जताई चिंता, कहा- सभी खेल संगठनों में सुरक्षा उपाय लागू होने की जरूरत

संबंधित समाचार