Ramnagar News: UKSSSC Exam Scam के मुख्य आरोपी चंदन मनराल की छह संपत्तियां कुर्क
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा के मुख्य आरोपी की रामनगर स्थित संपत्ति को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुर्क कर दिया है।
तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि रामनगर निवासी चंदन मनराल, जो भर्ती परीक्षा घोटाले का मुख्य आरोपी था और उसे उत्तराखंड एसटीएफ की टीम द्वारा गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा छह मई को जारी आदेश के क्रम में उनकी रामनगर एवम पीरूमदारा स्थित सम्प्पति को कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि चन्दन मनराल की सम्पत्ति में रामनगर स्थित दो मकान, पीरूमदारा स्थित 0.220 हेक्टेयर व गंगापुर पहाड़ी स्थित 0.020 का प्लाट पीरूमदारा में स्टोन क्रशर व उसके लगी भूमि को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
एक मकान में चन्दन मनराल का परिवार रह रहा है। जब उनकी सम्पत्ति नीलामी के आदेश होंगे तब उस मकान से उन्हें हटा दिया जाएगा। इस दौरान कानूनगो प्रवीण चन्द्र, राजस्व उपनिरीक्षक रंजना, निरीक्षक परवेज त्यागी, उपनिरीक्षक हरीश यादव मौजूद रहे।
