बरेली: मूक बधिर किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। बहला-फुसलाकर नाबालिग मूक बधिर किशोरी को ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। जब उसकी मां ने दरवाजा खोल कर देखा तो उसकी बेटी और आरोपी युवक आपत्तीजनक अवस्था में थे। इस दौरान उसकी बेटी ने अपनी मां को इशारों से अपने साथ घटी घटना को बताया। पीड़िता इसकी शिकायत करने थाने गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आज पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना बारादरी के जोगीनवादा खेड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसका पति बीमार रहता है। किसी तरह वह भीख मांगकर अपने परिवार की गुजर बसर कर रही है। उसकी 16 साल की बड़ी बेटी बोल नहीं पाती है। इसका फायदा उठाकर उसके पड़ोस में रहने वाला युवक 25 मई को उसको बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। इस दौरान वह घर पर आई, लेकिन बेटी नही मिली।
महिला ने उसको काफी ढूंढा और मोहल्ले में तलाश किया, लेकिन वह नही मिली। काफी तलाशने के बाद वह अपने घर से निकली, तभी मोहल्ले के गली के कोने के मकान में लगभग 02:00 बजे उसमें से चीखने की आवाज आई तो उसको लगा कि उसकी बेटी अन्दर है। महिला ने बाहर से आवाज लगाई तो अन्दर से कोई भी नही बोला। उसने दरवाजे पर जोर जोर से लाते मारी, जिसके कारण दरवाजा अन्दर से खुल गया।
तो उसने देखा कि उसकी बेटी व पड़ोस का ही रहने वाला युवक अन्दर था। दोनों आपत्तीजनक अवस्था में पाए गए, किशोरी ने इशारे से अपनी मां को बताया कि उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर वह आज एसएसपी आफिस गई और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, पीड़ित पति ने लगाई गुहार
