आज का राशिफल। 30 मई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। जिससे आपको और भी अच्छे आइडियाज मिलेंगे। यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो तो चिकित्सक से शीघ्र संपर्क करें। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है।

वृष

आज अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधो में कड़वाहट हो सकती है। संपत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें।

मिथुन

आज राजनीतिक बहसबाजी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना बन रही है। इसीलिए आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें।

कर्क

आज आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है।

सिंह

आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों में नियंत्रण रखें। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

कन्या

आज विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन शानदार है। विदेशी भूमि से धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना है।

तुला

आज नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये।

वृश्चिक

आज आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिोए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

धनु

आज पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबंधों के लिए दिन बेहद शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुए मामलों का समाधान कर लेंगे।

मकर

आज दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कुंभ

आज गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं।

मीन

आज काम को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।