4 से 9 जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर होंगी राष्ट्रपति मुर्मू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर होंगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू का पहला आधिकारिक विदेश दौरा होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर चार से छह जून तक पारामारिबो (सूरीनाम) की यात्रा पर होंगी। मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में मुर्मू सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर सात से नौ जून तक सर्बिया गणराज्य का दौरा करेंगी।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस आलाकमान का राजस्थान में विवाद सुलझाने का प्रयास, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले CM गहलोत

संबंधित समाचार