बरेली: सद्दाम के साथ पार्टी करने वाले सिपाही पर कार्रवाई तय, जांच रिपोर्ट में पाया दोषी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माफिया अशरफ के साले सद्दाम का फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। माफिया अशरफ के साले सद्दाम के साथ पार्टी करने वाले सिपाही शमीम एसपी सिटी राहुल भाटी की प्राथमिक जांच में दोषी पाया गया है। जिस पर कार्रवाई अब तय मानी जा रही है। एसपी सिटी ने जांच रिपोर्ट एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सौंप दी है।

मौजूदा समय में बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही शमीम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में माफिया अशरफ के साले सद्दाम, गुर्गे लल्लागद्दी, फुरकान समेत कई अन्य गुर्गे जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। इसमें छह केक एक टेबल पर रखा था।

इसे सद्दाम काट कर एक युवक को खिला रहा है। यह वीडियो जब सामने आया तो इसे संज्ञान में लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी ने जांच की। जांच में सिपाही दोषी पाया गया। एसपी सिटी ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी है। जल्द ही सिपाही पर कार्रवाई हाे सकती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिजली कनेक्शन काटकर 68 बकाएदारों को कुर्की का नोटिस भेजा, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार