लखनऊ : निलंबित डॉक्टर ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लगाई अपनी जान बचाने की गुहार, जानें क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ,लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में निलंबित चल रहें औरैया के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ.आर के सैनी ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग रिटायर्ड आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ.सैनी ने बताया कि 5 मई 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल औरैया में कुछ भाजपा नेताओं ने डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मियों को दरवाजा बंद कर पिटाई की थी। मामले की प्राथमिकी थाना अजीतमल में दर्ज कराई गई है। उक्त प्रकरण में पीएमएस एसोसिएशन द्वारा विरोध पत्र भी जारी किया गया था। मामला सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से संबन्धित था, लिहाजा उन्होंने पीडित डॉक्टरों को विधिक न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन ने अधिवक्ता डॉ.नूतन ठाकुर से संपर्क किया था।

जिसके बाद, अधिवक्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना भी किया था। जिसके बाद मुझे निकाय चुनाव की आचार संहिता के उलंघ्घन में निलंबित कर, सहारनपुर मंडल में संबद्य कर दिया गया है। जबकि सामान्यता निलंबन के दौरान मुख्यालय से संबद्य किया जाता है। डॉ.सैनी ने बताया कि जानबूझ कर उनके साथ कार्रवाई की जा रही है, पूर्व में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय औरैया में संदिग्ध व्यक्तियों को बुलाकर मुझे जान से मारने की योजना बना चुके हैं। इसलिए मेरी जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

ये भी पढ़ें -  कानपुर : सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

संबंधित समाचार