लखनऊ : हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर बांटा प्रसाद, भक्तों ने लगाए जयकारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ज्येष्ठ माह में बड़े मंगल के दिन राजधानी लखनऊ में हर तरफ भंडारे का आयोजन किया जाता है। हनुमान भक्त शनिवार और सोमवार को भी जगह जगह पर भंडारा करते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

राजधानी के हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक पर सोमवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

39 (3)

भंडारे का आयोजन समाजसेवी अमित राज पांडे की तरफ से कराया गया था। भंडारे में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र समेत कई भक्त मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  गंगा दशहरा : पवित्र जल में नहीं लगा सकेंगे आस्था की डुबकी, तीर्थ पुरोहितों की बढ़ी चिंता

संबंधित समाचार