सुशांत का पेरिस का वीडियो आया सामने, करते दिखे मस्ती
नई दिल्ली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को टीवी पर दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौराप पेरिस में रहते वक्त सुशांत अपने कमरे से नहीं निकले थे। इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल है जिसमें सुशांत पेरिस के डिज्नीलैंड में मस्ती करते दिख रहे हैं। 9 अक्टूबर, …
नई दिल्ली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को टीवी पर दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौराप पेरिस में रहते वक्त सुशांत अपने कमरे से नहीं निकले थे। इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल है जिसमें सुशांत पेरिस के डिज्नीलैंड में मस्ती करते दिख रहे हैं। 9 अक्टूबर, 2019 को सुशांत ने खुद इसे साझा किया था।
She is saying #SSR was in his room in paris for straight 3 days and he didn’t come out of his room in #Paris !!! Hello hello, here is d proof of him enjoying in disneyland Paris… Wat a liar she is ? #claustrophobia #rajdeepsardesai https://t.co/qaonlvUXjC
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) August 27, 2020
रिया ने अपने इंटरव्यू में बताया कि पेरिस में सुशांत तीन दिनों तक अपने कमरे से नहीं निकले थे, लेकिन स्विटजरलैंड में उन्हें मजा आया था। अब सुशांत के पेरिस ट्रिप वाले वीडियो में उन्हें मस्ती करते देख सोशल मीडिया पर लोगों ने फिर से रिया को आड़े हाथों ले लिया। इस वीडियो को साझा करते हुए सुशांत ने लिखा था, “मिकी इन डिज्नीलैंड! हैशटैगलिविंगमायड्रीम्स हैशटैगलविंगमायड्रीम्स।”
एक यूजर ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “वह कह रही है कि सुशांत पेरिस में तीन दिनों तक अपने कमरे में थे और वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे!!! ये रहा सबूत, पेरिस के डिज्नीलैंड में मस्ती करते हुए सुशांत। कितनी झूठी है वो।”
किसी और ने लिखा, “तो रिया मैडम, बताइए ये कौन है? डिज्नीलैंड में मजे करते हुए कौन दिख रहा है। अरेस्टरियाचक्रवर्ती।”
