Haldwani News: विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर हरिपुर मोतिया में 33 केवी बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से लाइन के नीचे से गुजर रहे पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हरीपुर लालम​णि निवासी पूर्व सैनिक धर्मेंद्र सिंह मंडोला (42) हरिपुर मोतिया रामपुर रोड से शाम छह बजे चांदनी चौक वाली सड़क से घर लौट रहे थे। 

सड़क किनारे कमलुवागांजा से बेलबाबा फीडर के लिए 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। घटना से पहले लाइट नहीं थी और जैसे ही धर्मेंद्र वहां से गुजरे तो लाइट आ गई। तभी स्पार्किंग हुई और चिंगारी धर्मेंद्र पर आ गिरी। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि, उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। धर्मेंद्र के घर में उसके मां-बाप, पत्नी और उनके दो बच्चे हैं। लड़की करीब 11 साल और लड़का नौ साल का है। धर्मेंद्र का भाई भी भारतीय सेना में है।

संबंधित समाचार