अमरोहा: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने बृजघाट और तिगरी गंगा घाट पर किया स्नान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर हर गंगे के जयकारों से गूंजा वातावरण

अमरोहा/ गजरौला, अमृत विचार। गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बृजघाट और तिगरी गंगा घाट पर  भोर की पहली किरण से शुरू किया स्नान। जो दोपहर तक चलता रहा। गंगा स्नान के बाद गंगा तट पर मंदिरों में पूजा अर्चना की और दान दक्षिणा देकर परिवार सुख समृद्धि कामना की। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े   इंतजाम किए गए। 
 
मंगलवार  को सुबह से ही गंगा  दशहरा पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर  पुण्य लाभ कमाया। बृजघाट और  तिगरी धाम घाट पर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़  उमड़ने लगी। इस दौरान घाट पर हर हर गंगे   की गूंज से वातावरण भक्ति में हो गया।  भीड़ और जाम से बचने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह 4 बजे से ही घाटों पर आना शुरू हो गया था। 

कुछ श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने घाट पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सूर्य देव  को   जल  देकर परिवार के सुख समृद्धि कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने साधुओं को आटा चावल उड़द गुड दान किया। प्रशासन ने तिगरी में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए उन्होंने पहले ही पार्किंग   का इंतजाम किया था। गोताखोर भी बराबर गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु पर बराबर नजर रखे हुए थे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सऊदी अरब में प्रेमी, फोन पर निकाह कराने की जिद पर अड़ी...जानिए फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार