बरेली: तलाकशुदा कर रही पति को परेशान, 2 लाख रुपए लेने के बाद और पैसों की कर रही डिमांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तलाक देने के बाद भी एक युवक की पत्नी उसे परेशान कर रही है। तलाक होने के बाद उसके घर जाकर वह दो लाख रुपए और जेवर भी ले गई। अब झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की मांग कर रही है। पीड़ित ने आज एसएसपी ऑफिस जाकर महिला की शिकायत की है।

थाना भोजीपुरा के गांव ईशापुर निवासी आमिर का विवाह 10 मई 2022 को भोजीपुरा के धौराटांडा निवासी मुबारक की बेटी शमा से हुआ था। आरोप है कि उसकी पत्नी के पिता ने गुड़गांव हरियाणा में उससे तलाक के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। दो लाख रुपए रुपए लेने के बाद तलाक दे दिया गया। एक दिन शमा उसके घर आई और उसकी मां के साथ मारपीट कर 2 लाख रुपए और जेवर ले गई। उसके बाद उसे व उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित आमिर ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।  

ये भी पढे़ं- बरेली: दिल्ली में हुई बेटी की नृशंस हत्या को लेकर विश्व हिंदू परिषद में रोष, कार्यकर्ताओं ने की आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता