होम्योपैथिक फार्मासिस्ट नियुक्ति की मांग को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे। भारी तादाद में उप मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे होमियोपैथिक फार्मासिस्टों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर नियुक्ति दिलाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने करीब 4 साल पहले होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। उसमें चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है। जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश भी है।

उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया है कि परीक्षा देने और उस परीक्षा को पास करने के बाद भी अभी तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है। नियुक्ति पत्र के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से संघर्ष भी कर रहे हैं। आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर अभ्यर्थियों ने अपनी समस्या बताई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान से नाराज हुए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार