न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार मुंबई हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार मुंबई हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश देवकीनंदन धानुका का कार्यकाल आज शाम समाप्त हो रहा है। केन्द्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति जामदार बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें - शराब पीने के बाद दो सहेलियों में कहासुनी, चाकू घोंपकर एक ने ली दूसरी की जान 

न्यायमूर्ति धानुका को 26 मई को बंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 62 वर्ष के हो जाने पर न्यायमूर्ति धनुका का कार्यकाल आज शाम समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते है।

वहीं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में। हाल में न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

ये भी पढ़ें - सरकार चीन के साथ LAC पर स्थिति के संबंध में करे श्वेत पत्र प्रकाशित : कांग्रेस