देश में कोरोना के 404 नए मामले आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 404 नए मामले आए हैं और इसी अवधि में एक मरीज की मौत हो गयी। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 1,695 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,09,286 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की 206 संख्या घटकर 4,503 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,867 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 429 बढ़कर 4,44,53,908 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में छह की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, मिजोरम, पुड्डुचेरी और राजस्थान में क्रमशः एक-एक मामला बढ़ा है।

पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में दिल्ली में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें : सरकार ने मणिपुर संघर्ष में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की 

संबंधित समाचार