आईआईटी खड़गपुर ने ईजाद की सूक्ष्म सुई, इंजेक्ट करने में नहीं होगा दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक सूक्ष्म सुई विकसित की है जिसकी मदद से रोगियों में दवाओं को बिना दर्द के इंजेक्ट किया जा सकेगा। देश के सभी चिकित्सा संस्थानों में काफी लंबी सुई वाले इंजेक्शन से दवा को शरीर में प्रवेश कराया जाता है जो एक पीड़ादायक अनुभव होता है। आईआईटी खड़गपुर के …

कोलकाता। आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक सूक्ष्म सुई विकसित की है जिसकी मदद से रोगियों में दवाओं को बिना दर्द के इंजेक्ट किया जा सकेगा। देश के सभी चिकित्सा संस्थानों में काफी लंबी सुई वाले इंजेक्शन से दवा को शरीर में प्रवेश कराया जाता है जो एक पीड़ादायक अनुभव होता है। आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने जो चिकित्सा उपकरण विकसित किए हैं, वे इस तरह के दर्दनाक उपचार से निजात दिलाने में मदद करेंगे।

शोधकर्ताओं ने सूक्ष्म सुई और सूक्ष्म पंप जैसे उपकरण विकसित किए हैं जोकि ट्रांस-डर्मल ड्रग डिलीवरी सिस्टम के अहम हिस्से हैं। आईआईटी खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने न केवल इस सूक्ष्म सुई की मोटाई और लंबाई को कम किया है बल्कि इसे काफी मजबूत भी बनाया है और शरीर के किसी भी हिस्से में लगाते समय यह नहीं टूटेगी।

इस शोध से जुड़े प्रोफेसर तरुण कांति भट्टाचार्य ने कहा, “हमने काफी मजबूती वाली कांचयुक्त कार्बन सूक्ष्म सुइयों को विकसित किया है, जो त्वचा की प्रतिरोध शक्ति का सामना कर सकती हैं। यह माइक्रो-पंप दवा के अणुओं की प्रवाह दर को नियंत्रित करने और उसे बेहतर तरीके से बढ़ाने में मदद करता है। हमने नियंत्रित दवा वितरण को हासिल करने के लिए इस माइक्रो-सुई और माइक्रो-पंप को समन्वित किया है।”

उन्होंने कहा,“इस उपकरण से किसी भी तरह के त्वचा संबंधी इलाज में मदद मिलेगी। इसका उपयोग त्वचा से जुड़े कैंसर के अलावा इंसुलिन वितरण और कोविड-19 वैक्सीन के लिए भी किया जा सकता है।” यह दर्द रहित ट्रांसडर्मल दवा अमेरिका और कई अन्य देशों में दशकों से एक सफल कहानी बनकर उभरी है।

इस शोध को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने आर्थिक सहायता दी है। चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार इस दवा वितरण उपकरण का जानवरों के साथ सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। शोधकर्ताओं ने भारत में पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है।

संबंधित समाचार