Etawah News : यमुना में नहाने गए छह युवक डूबे, चार को बचाया, दो लापता, गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने गए थे

इटावा में नहाने के दौरान छह युवक डूबे।

Etawah News : यमुना में नहाने गए छह युवक डूबे, चार को बचाया, दो लापता, गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने गए थे

इटावा गंगा दशहरा पर यमुना में नहाने के दौरान छह युवक डूब गए। जिसमें गोताखोरों ने चार को बचा लिया। जबकि दो लापता है।

इटावा, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना के विजयपुरा गांव के पास सिद्ध ऋषि मंदिर घाट पर  गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी में नहाने गए एक ही गांव के 6  युवक यमुना नदी में डूब गए। सभी युवक यमुना नदी के बीचों बीच नहा रहे थे, जहां गहराई अधिक होने से वह डूबने लगे। साथियों ने आपस में एक दूसरे को  बचाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर  नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तैराकों ने नदी में छलांग लगाकर चार युवकों की जान बचाकर बाहर निकाल लिया। दो नदी में डूब कर लापता हो गए है। 

विजयपुरा गांव के रहने वाले  विक्की पुत्र बालेश्वर  जाटव 16 वर्ष, सूरज पुत्र प्रताप सिंह 22 वर्ष, तेज प्रताप पुत्र रघुवर दयाल 16 वर्ष, निखिल पुत्र हरिश्चंद्र 16 वर्ष, भोले पुत्र बृजेश 16 वर्ष, बिट्टू उम्र 16 वर्ष मंगलवार को  यमुना नदी में नहाने के लिए गए। सभी युवक  सिद्धि ऋषि मंदिर घाट के पास नहा रहे थे। नहाते समय आपस में नदी को क्रास करने की कोशिश में दूर निकल गए।

इसके बाद  पानी में जाने से विक्की व सूरज डूबने लगे तो अन्य साथियों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसके कारण यह लोग भी डूबने लगे। गांव के लोगों ने आनन-फानन में नदी में छलांग लगाकर तेजप्रताप, भोले, निखिल, बिट्टू को बचा लिया। युवक विक्की व सूरज अभी भी लापता हैं। दोनों की ग्रामीणों ने खूब खोजबीन की परंतु पता नहीं लगाया जा सका। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने भी गोताखारों की मदद ली है।

वहीं एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नदी के किनारे आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। इस घटना से युवकों के परिजन भारी सदमे में हैं। उधर जिलाधिकारी अवनीश राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों से खोजबीन के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए।