आज का राशिफल। 31 मई, 2023

आज का राशिफल। 31 मई, 2023

मेष

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भावुकता में आकर निर्णय न लें। गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

वृष

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। विपरीत लिंग के लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ सिनेमा और लंच के लिए बाहर जा सकते हैं।

मिथुन

आज व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में अचानक बदलाव करने की इच्छा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

आज नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होगी। व्यवसाय में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह

आज कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू मामलों  में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें।

कन्या

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप किसी से वादा करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला

आज अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यवहार में आकर्षण रहेगा।

वृश्चिक

आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ उठाएंगे। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

आज जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। विवादों से दूरी बनाकर रखें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

मकर

आज जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कानूनी अड़चनों से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। दांपत्य जीवन काफी सामंजस्य बना रहेगा।

कुंभ

आज समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े हुए कारोबार में लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मीन

आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। कृषि कार्यों में कुछ नवाचार कर सकते हैं। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें।