लखनऊ : लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा का विशेष अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, लखनऊ । क्षेत्रीय कार्यालय अवध क्षेत्र निराला नगर में मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यसमिति महिला मोर्चा अवध क्षेत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा किया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने महिलाओं को संगठित होकर लक्ष्य 2024 को किस प्रकार सफलतम रूप से प्राप्त किया जा सकता है पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा 30 मई को केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के साथ सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगठन  भाजपा व प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा 30 मई से 30 जून तक एक माह का विशेष अभियान चलाएगा इस विशेष अभियान के माध्यम से जनसंपर्क से समर्थन तक विशेष रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए अभियानों का आयोजन किया जाएगा।

प्रत्येक मंडल व बूथ को मजबूत करते हुए शक्ति केंद्र तक हमें अपनी पहुंच को बढ़ाना होगा समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई है।  इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रीय पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष अवध क्षेत्र महिला मोर्चा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : बिना कब्जा हटाए आवंटित कर दिया नेहरू इन्क्लेव में फ्लैट

संबंधित समाचार