Unnao में अजब-गजब चोरी का मामला, चंदन के पेड़ को पहले जड़ से उखाड़ने का किया प्रयास, कामयाब न होने पर काटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में आठ लाख कीमत का चंदन का पेड़ चोर काट ले गए।

उन्नाव में आठ लाख कीमत का चंदन का पेड़ चोर काट ले गए। चोरों ने पहले जड़ से उखाड़ने का प्रयास किया। कामयाब न होने पर काट कर पेड़ को लेकर गए।

उन्नाव, अमृत विचार। माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर गांव के पास चंदन का कीमती पेड़ चोरों ने पार कर दिया। पेड़ स्वामी ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में पड़ताल में जुट गई।

माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर निवासी कृष्ण पाल सिंह का गांव के पास खेत है। उसमे चंदन का एक पेड़ लगा था। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये थी। खेत में उनके कई हिस्सेदार हैं। जिनमें एक हिस्सेदार मकान बनाकर रह रहे हैं। मकान के पीछे करीब 40 वर्ष पुराना चंदन का पेड़ खड़ा था। अजीत सिंह व धनन्जय सिंह ने बताया कि इस भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

जिससे खेत में फसल बोई नहीं जाती है। खेत में झाड़ियां खडी है और वहां कोई आता जाता नहीं है। चोरों ने पहले पेड़ को जड़ समेत खोदने का प्रयास किया। सफल न होने पर आरा से पेड़ काट ले गए। पीड़ित ने बताया कि पेड़ की बाजारी कीमत करीब आठ लाख है। पुलिस को सूचना दी है। एसओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच करवाई जा रही है।

संबंधित समाचार