बहराइच : बीमारी से आजिज युवक ने खुद को मारी गोली, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के जैतापुर बाजार निवासी युवक ने बीती रात खुद को गोली मार ली। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार डीहा निवासी अरुण कुमार सिंह (42) सुरेंद्र कुमार सिंह काफी समय से प्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित थे। अभी दो दिन पूर्व ही अरुण कुमार ने दो यूनिट ब्लड चढ़वाया था। बुधवार रात को बीमारी से तंग आकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। कनपटी पर लगते हुए गोली जा धंसी। जिससे मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। 

थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

ये भी पढ़ें -Bahraich Breaking News : सुहागरात पर बंद कमरे में था नव विवाहित जोड़ा, सुबह दोनों मिले मृत - बदहवास हैं परिजन

संबंधित समाचार