कानपुर देहात : ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत
कानपुर देहात, अमृत विचार। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के समीप एक ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई जिससे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया। चिकित्सकों के द्वारा दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया और एक अन्य घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कागजी कार्रवाही शुरू की।
.jpg)
जानकारी के अनुसार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां गांव निवासी विकास कठेरिया पुत्र राजू कठेरिया ( 25 ) प्रमोद साहू पुत्र मय्यादीन साहू ( 26 ) ट्रैक्टर ट्रॉली से ईटा लादकर ला रहे थे अभी वह भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी उनके ट्रैक्टर में एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मार दी। टक्कर लगने ट्रैक्टर सवार दोनों युवक सहित ट्रक चालक घायल हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के द्वारा घायल विकास, प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया।
.jpg)
ट्रक चालक मनोज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी उमरा थाना हलिया पुर जिला सुल्तानपुर का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। हालत नाजुक होने के चलते मनोज को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
