बरेली: पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक विवाद के चलते एक शख्स ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसका पता लगा हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। 

थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी दिनेश ने आज सुबह अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि दिनेश शराब का आदी था और आए दिन परिवार में उसका विवाद होता रहता था। किसी बात से नाराज होकर दिनेश ने सुबह घर के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसका पता चला तो सभी हैरान रह गए। उसको पेड़ से लटका देखकर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रैफिक पुलिस के विरोध में उतरा ऑटो रिक्शा टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन

 

 

संबंधित समाचार