बाराबंकी : किसानों ने किया उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़ /बाराबंकी,  अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के  चिकित्सा ,पर्यावरण व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का गुरुवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कार्यकर्ताओं ने हैदरगढ़ के पीडब्ल्यूडी बंगले पर  जोरदार स्वागत किया, वह लखनऊ से  सुल्तानपुर प्रेस वार्ता में भाग लेने जा रहे थे। मंत्री आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव  की तैयारी को लेकर प्रेस वार्ता करने जा रहे थे। उन्हें सुल्तानपुर, संतकबीरनगर , अयोध्या और बस्ती के प्रभारी बनाया गया है। 

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीयतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर मौर्य ,जिला महासचिव विधि चंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजू यादव, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रेनू दुबे ,अनुराग शुक्ला, दिनेश रावत, हरिनाम रावत, दयावती आदि शामिल  रहे।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक - डीरेल हुई समाजवादी पार्टी, भाषा पर नियंत्रण खो चुके हैं अखिलेश

संबंधित समाचार